![]() |
| fethullah gulen the cleric being blamed for turkey coup attempt |
इस साजिश के पीछे तुर्की के राष्ट्रपति रेसिप तेयेप एर्दोगान ने मुस्लिम मौलवी फतेउल्लाह गुलेन को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल यह पेन्सलवेनिया में निर्वासित जीवन जी रहा है।
तुर्की सरकार के एक वकील रॉबर्ट एम्सटर्डम ने बताया कि हमें इस बात के संकेत मिल रहे हैं हैं कि इस तख्तापलट की कोशिश में सीधे तौर पर गुलेन शामिल था। रॉबर्ट ने बताया कि उन्होंने और उनकी फर्म ने गुलेन और उसके मूवमेंट के खतरे के बारे में लगातार अमेरिकी सरकार को चेताया है।
तुर्की सरकार के खुफिया सूत्रों के अनुसार, इस बात के संकेत हैं कि चुनी हुई नागरिक सरकार के खिलाफ गुलेन सैन्य नेतृत्व के कुछ सदस्यों के साथ सीधे संपर्क में था। हालांकि, गुलेन के विचारों को बढ़ावा देने वाले न्यूयॉर्क के संगठन अलाइंस फॉर शेयर्ड वैल्यूज के अध्यक्ष ने इन आरोपों से इंकार किया है।
कौन है फतेउल्लाह गुलेन
वह एक प्रशिक्षित इमाम है। करीब 50 साल पहले वह इस्लाम के रहस्यमयी रूप दर्शन के साथ लोकतंत्र, विज्ञान, शिक्षा को बढ़ावा देने के कारण चर्चा में आया था।
उसके समर्थकों ने 100 से अधिक देशों में 1000 स्कूलों को शुरू किया। इनमें से 150 से अधिक स्कूल्स अमेरिका और तुर्की में करदाताओं के पैसों से चल रहे हैं। इसके अलावा वह यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटल, चैरिटी, एक बैंक और बड़े पैमाने पर मीडिया अंपायर चला रहा है, जिसमें अखबार, रेडियो और टीवी चैनल शामिल हैं।
अमेरिका में बैठकर रच रहा है साजिश
![]() |
| Shashank shekhar bajpai |
वह कभी-कभार ही सार्वजनिक रूप से देखा जाता है और उसकी अनुपस्थिति में कम से कम तीन पर उस पर ट्रायल चल चुका है। अमेरिका ने गुलेन को वापस तुर्की भेजने के मामले में थोड़ा रुझान दिखाया है। हालांकि, न्याय विभाग ने गुलेन के मामले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है।
अमेरिका में गुलेन की कानूनी स्थिति
पिछले महीने तुर्की सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने कहा कि वह गुलेन के गैरकानूनी कामों को उजाकर करना जारी रखेंगे। इसके एक दिन पहले ही पेन्सलवेनिया के स्क्रैंटन में फेडरल जज ने मौलवी के खिलाफ लगाए गए मुकदमे को खारिज कर दिया था।
यह भी पढ़ें : साउथ चाइना सी का विवाद, एक नजर में...
वकील रॉबर्ट एम्सटर्डम ने इस फैसले के परिणाम के बावजूद कहा था कि गुलेन और पोकोनॉस में बैठे उसके सह षड्यंत्रकारियों के लिए यह बहुत ही स्पष्ट संदेश है कि उनके पास दंड से बचने के गिने चुने दिन बाकी हैं। उन्होंने कहा था कि गुलेन के गैरकानूनी आचरण को सामने लाया जाएगा।
स्कूलों के बारे में क्या किया गया
वित्तीय अनियमितताओं और वीजा जालसाजी के आरोपों के बीच गुलेन के द्वारा चलाए जा रहे कुछ स्कूलों की जांच एफबीआई के अधिकारियों ने की। इनमें से सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि स्कूल तुर्की से टीचरों को बुला रहा है, ताकि वे प्रभावित छात्रों की पहचान कर सकें और उन्हें गुलेन के मूवमेंट से जोड़ने के लिए राजी कर सकें।
Fethullah Gulen being blamed for Turkey coup attempt


No comments:
Post a Comment