पेरिस। फ्रांस में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। नीस शहर में नेशनल डे का जश्न मना रही भीड़ में तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा, जिससे 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 120 लोग गंभीर घायल हैं।फ्रांस का शहर नीस आबादी के लिहाज से पांचवे स्थान पर है। पहले से चौथे स्थान पर क्रमश: पेरिस, मार्सिले, ल्यॉन और टुलूज हैं। एक अनुमान के मुताबिक यहां करीब दो हजार भारतीय रहते हैं। जानते हैं फ्रांस के इस खूबसूरत शहर के बारे में कुछ बातें।
राजधानी
फ्रांस में आल्प्स मैरीटाइम्स डिपार्टमेंट की राजधानी के रूप में नीस को जाना जाता है। यह शहर 278 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
दूसरा बड़ा शहर
मैडिटेरियन कोस्ट और प्रॉविंस-आल्प्स-कोटे-डी'अजर रीजन में नीस को दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। आबादी के लिहाज से यह पांचवा बड़ा शहर है। यह भूमध्य सागर के किनारे फ्रांस के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है।
फ्रांस को 1860 में मिला वापस
इतिहास के आधार पर फ्रांस के इस शहर पर कई देशों का प्रभुत्व रहा है। कई वर्षों तक इस पर सेवॉय का प्रभुत्व रहा। इसके बाद 1792 से 1815 तक यह फ्रांस का हिस्सा रहा। इसके बाद इस कस्बे को पीडमोंट-सार्डिनिया को दे दिया गया। इसके 45 सालों बाद 1860 में यह वापस फ्रांस को मिल गया।
नीस का नाम
![]() |
| shashank shekhar bajpai |
40 लाख पर्यटक आते हैं हर साल
इस खूबसूरत शहर में घूमने के लिए हर साल करीब 40 लाख लोग यहां आते हैं। ऐसे में इस पूरे शहर में आपको हजारों की तादात में होटल मिल जाएंगे। यहां की स्वच्छ हवा और खूबसूरत नजारे दुनियाभर के बड़े पेंटर्स को यहां खींच लाते हैं।
यहां के प्रमुख आकर्षण
नीस का प्रमुख आकर्षण यहां का बड़ा ग्रीन ब्ल्यू सी, शॉपिंग और डायनिंग हैं। इनका लुत्फ उठाने के लिए दुनियाभर से लोग यहां कुछ समय बिताने के लिए आते हैं।
खूबसूरत बाजार
एंटीक और खूबसूरत बाजा को देखने के शैकीन लोग यहां के Cours Saleya Flower Market जरूर जाते हैं। यहां बहुत सारे कैफे, फ्लावर शॉप और सोवेनियर शॉप्स हैं।
Interesting Nice France Facts

No comments:
Post a Comment