Saturday, July 16, 2016

'बिकनी' वाला उत्‍तेजक वीडियो देखकर 'पढ़ाई' के लिए प्रेरित होंगे युवा

जो वीडियो जारी किया गया है, उससे निकाली गईं स्टिल तस्‍वीरें। 
मॉस्को। दक्षिण-मध्य रूस की यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई के लिए युवाओं को आ‍कर्षित करने के लिए जो वीडियो बनाया गया है, उसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

शिक्षा के लिए छात्रों को आकर्षित करने का यह तरीका कितना कारगर होगा, यह तो वक्त ही बताएगा। मगर, इसे लेकर चर्चा जरूर शुरू हो गई है।

डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार, यूनिवर्सिटी की सुविधाओं, स्टाफ और शैक्षणिक कोर्स पर फोकस नहीं किया गया है।

इसके बजाय बिकनी और तंग कपड़े पहने छात्रों को यहां उत्तेजक रूप से किताब पढ़ते हुए, पॉप सॉग्स की तरह खुली कार के पीछे बैठकर मस्ती करते दिखाया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसे शिक्षा अधिकारियों ने ही जारी किया है।

रूस की यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए वी‍डियो देखने के लिए क्लिक करें


बताया जा रहा है कि इस क्लिप को इसलिए र‍िलीज किया गया है, ताकि स्कूल छोड़ने वाले युवा वीडियो देखकर ट्युमेन की यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए प्रेरित हों।

यह भी पढ़ें : साउथ चाइना सी का विवाद, एक नजर में...


इस फुटेज में छात्राओं को बिकनी पहनकर धूप में सनबाथ लेते हुए और चुस्‍त कपड़ों में हॉर्स राइडिंग करते हुए दिखाया गया है। इसमें ट्युमेन में पढ़ाई करने के फायदों को दिखाते हुए रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें : बृहस्‍पति की पत्‍नी का नाम है जूनो, इसलिए नासा ने रखा यह नाम

Shashank Shekhar Bajpai 
वीडियो की शुरुआत होती है बिकनी पहने एक युवती के साथ, जो किताब पढ़ते हुए स्ट्रॉ से कॉकटेल पी रही है। उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर कैमरा घूमने से पहले ही युवती के क्लीवेज पर जाकर रुक जाता है।

इसके बाद कैमरा अन्‍य छात्राओं की ओर घूमता है, जिसमें कई लड़कियां खुली कार में पॉप म्‍यूजिक वीडियो स्‍टाइल में झूमती हुई दिखती हैं। हवा से उनकी भूरी जुल्‍फें लहराती हुई दिख रही हैं। लड़के भी पूरी मस्ती करते दिख रहे हैं।

इसके बाद फुटेज उसी पहली लड़की पर जाकर खत्‍म होती है, जो यूनिवर्सिटी की नई बिल्डिंग के लॉन पर आराम कर रही है।

Provocative video shows bikini clad women on sun loungers in a bizarre bid to entice young men to study in tyumen

No comments: