Wednesday, July 20, 2016

हेनरी फोर्ड की इन दूरदर्शिताओं से फोर्ड बनी आज सबसे बड़ी कंपनी

शशांक शेखर बाजपेई। 

हेनरी फोर्ड का जन्म 30 जुलाई 1863 को अमेरिका के मिशीगन में हुआ था। साधारण किसान पर‍िवार में जन्‍म लेने के बावजूद उन्‍होंने बड़े सपने देखे और उन्‍हें पूरा करने की कोशिश की।

उनके इसी जुझारुपन ने साल 1903 में बनाई गई छोटी सी फोर्ड कंपनी को आज अमेरिका की दूसरी बड़ी कंपनी बना दिया। जानते हैं हेनरी फोर्ड की दूरदर्शिता के बारे में, जिसने दुनिया को बदल दिया...

हफ्ते में पांच दिन आठ घंटे का नियम बनाया 

हेनरी फोर्ड ही वह व्‍यवसायी थे, जिन्‍होंने दुनियाभर को हफ्ते में पांच दिन आठ घंटे काम का मॉडल दिया। इसके साथ ही बड़े स्तर पर उत्पादन की असेम्बली लाइन तकनीक को अपनाने का श्रेय भी हेनरी फोर्ड को ही जाता है।

shashank shekhar bajpai 
ब्रिटेन में रॉबर्ट ऑवेन ने एक अभियान शुरु किया, जिसका नारा था 'आठ घंटे मेहनत, आठ घंटे मनोरंजन, आठ घंटे आराम'। 19वीं सदी की शुरुआत में फोर्ड ने इस बात पर गौर किया और इसे अपनी कंपनी में लागू कर दिया।

हेनरी फोर्ड ने 5 जनवरी 1914 को घोषणा की थी कि कर्मचारियों का रोजाना भत्‍ता पांच डॉलर होगा। उस समय कर्मचारियों को ढाई डॉलर से भी कम मिलते थे। इस फैसले से कम तनख्वाह पाने वाले कर्मचारियों के जीवन में सकारात्मक असर पड़ा।

फोर्ड के इस फैसले की चर्चा पूरी दुनिया में हुई। अमेरिकी शहर डेटरॉयट में काम करने के इच्छुक लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। इससे दूसरी कंपनियों पर भी दबाव बना कि वे भी कर्मचारियों के वेतन बढ़ाएं।

हेनरी फोर्ड के इस फैसले ने औद्योगिक व्यवस्था की सूरत हमेशा के लिए बदल दी। हेनरी का मानना था कि श्रमिकों की तनख्वाह भी इतनी होनी चाहिए कि वे भी कार खरीद सकें। वेतन बढ़ने से अमेरिका में मध्यमवर्ग तैयार हुआ।

कर्मचारियों से होती है ईष्‍या 

अपने अंतिम समय में उन्‍होंने कहा था कि जब मैं अपने कारखाने में काम करने वाले मजदूरों को मोटी-मोटी रोटी खाते तथा नाचते गाते और रात में चैन की नींद लेते हुए देखता हूं, तो मुझे उनसे ईष्‍​र्या होती है।

https://www.amazon.in/gp/join-and-earn?_encoding=UTF8&ref=mrp_44571_shr_cpbd_rf_d&refcust=OOLWCHMMYWQXQO4KCHDDZGNLMY

मैं दुनिया का सबसे अमीर आदमी हूं लेकिन मुझे लाख कोशिशों के बाद भी नींद नहीं आती। उन्‍होंने कहा था कि जब मेरी मृत्यु हो और मुझे दूसरा जन्म मिले, तो मैं चाहूंगा कि मैं मजदूरों के साथ काम करूं, ताकि मैं भी  रात में चैन की नींद ले सकूं।

फोर्ड के दिए गए प्रेरणादायक वाक्‍यांश 

I believe God is managing affairs and that He doesn’t need any advice from me. With God in charge, I believe everything will work out for the best in the end. So what is there to worry about.
मुझे विश्वास है कि भगवान् सब चीजें मैनेज कर रहे हैं और उन्हें मुझसे किसी सलाह की जरुरत नहीं है। भगवान् के होते हुए, मुझे यकीन है कि अंत में सब अच्छा होगा। तो फिर चिंता करने की क्या बात है।

Anyone who stops learning is old, whether at twenty or eighty. Anyone who keeps learning stays young. The greatest thing in life is to keep your mind young.
जो कोई भी सीखना छोड़ देता है वो बूढ़ा है, चाहे वो बीस का हो या अस्सी का। जो कोई भी सीखता रहता है वो जवान है। दुनिया की सबसे महान चीज है अपने दीमाग को युवा बनाये रखना।

When everything seems to be going against you, remember that the airplane takes off against the wind, not with it.
जब सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा हो तो याद रखिये हवाई जहाज हवा के विरुद्ध उड़ान भरता है उसके साथ नहीं।

You can’t build a reputation on what you are going to do.
आप इस पर अपनी प्रतिष्ठा नहीं बना सकते कि आप क्या करने जा रहे हैं।

Failure is simply the opportunity to begin again, this time more intelligently.
विफलता बस फिर से शुरू करने का अवसर है, इस बार और अधिक समझदारी से।

Henery ford changed the world by is farsighted approached, some of his famous quotes  

No comments: