लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है वो बुधवार को पद से इस्तीफ़ा देंगे और उसी दिन थेरेसा मे देश की नई प्रधानमंत्री बनेंगी। मार्गेट थ्रेचर के बाद अब 59 वर्षीय थेरेसा मे ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। वो 2010 से देश की गृह मंत्री हैं।देश काे एकजुट रखेंगी जियोग्राफी ग्रेजुएट
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से थेरेसा जियोग्राफी ग्रेजुएट हैं, जो सांसद बनने से पहले 1980 के दशक में बैंक ऑफ इंग्लैंड के लिए काम कर चुकी हैं। उनका मानना है कि ऐसा नेतृत्व चाहिए जो देश और उनकी पार्टी को एकजुट रख सके। लेबर पार्टी राष्ट्रवादियों के साथ स्वयं स्कॉटलैंड और वेल्स में कई टुकड़ों-टुकड़ों में विभाजित हो रही है। ऐसे में उनकी पार्टी के लिए इससे बड़ा देशभक्ति का फर्ज और कोई नहीं होगा कि वह देश को एकजुट करें और उसके हितों के मद्देनजर शासन को संभालें।
जर्मन चांसलर से तुलना
थेरेसा की तुलना अक्सर जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल से की जाती है। दोनों की तुलना उनके फैलादी फैसलों के लिए की जाती है। मर्केल की तरह ही थेरेसा का पालन भी प्रोस्टेंट पादरी के परिवर में हुआ है, जिनके मूल में सार्वजनिक सेवा रही है।
बृहस्पति की पत्नी का नाम है जूनो, इसलिए नासा ने रखा यह नाम
अब तक की सबसे लंबी गृह सचिव में से एक
डेविड कैमरन ने प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद थेरेसा को मई 2010 में गृह सचिव नियुक्त किया था। वह पिछले छह साल से अधिक समय से यह भूमिका निभा रही हैं। उनके काम को कैबिनेट में सबसे कठिन काम माना जाता है।
वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली गृह सचिव रह चुकी हैं। इसके पहले लेबर एमपी जेम्स इडी ने 1945 से 1951 तक इतने समय तक इस पद पर काम किया था।
पूर्व पाक पीएम बेनजीर ने मिलवाया था पति से
थेरेसा को उनके पति फिलिप मे से टोरी स्टूडेंट डिस्को में उन दोनों की म्यूचुअल फ्रेंड रही बेनजीर भुट्टो ने मिलवाया था। दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रही बेनजीर की हत्या 2007 में कर दी गई थी। बेनजीर के जरिये मुलाकात के बाद जब थेरेसा और फिलिप ने 1980 में शादी की, उस वक्त थेरेसा 23 साल की और फिलिप 22 साल के थे। दोनों के कोई संतान नहीं है।
कैमरन भी मानने को हुए मजबूर, 'अच्छे दिन आने वाले हैं'
जनमत संग्रह के दौरान लो प्रोफाइल रहीं
ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन में बने रहने के लिए थेरेसा ने डेविड कैमरन का समर्थन किया। मगर, वह इस अभियान के दौरान बहुत शांत रहीं। सांसदों का मानना है कि टोरी लीडरशिप कॉन्टेस्ट में बड़े समर्थन के लिए उन्होंने बहुत संभलकर कदम उठाए। हालांकि, जनमत संग्रह के बाद उन्होंने कहा कि ब्रेक्िजट का अर्थ है ब्रेक्िजट और हम इसे सफल बनाने जा रहे हैं।
समलैंगिक विवाह की समर्थक, लेकिन...
वह समलैंगिक विवाह की समर्थक हैं, लेकिन उन्होंने गे कपल को बच्चा गोद लेने के अधिकार के खिलाफ साल 2002 में वोट किया था। इसके अलावा उन्होंने गे लोगों के सहमति से संबंध बनाने की उम्र को कम करने के खिलाफ भी 1998 में मतदान किया था। उन्होंने 2013 में समलैंगिक विवाह के समर्थन में मतदान करते हुए कहा था कि, शादियां सभी की होनी चाहिए।
Things You Need To Know About Theresa May

No comments:
Post a Comment