शशांक शेखर बाजपेई। ब्रिटेन में अपनी यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश्ा प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से रॉयल्टी मांग ली।
मोदी ने कहा कि मैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को याद दिलाना चाहता हूं कि आप ने ब्रिटिश संसदीय चुनाव के दौरान मेरा चुनावी नारा - अबकी बार-मोदी सरकार, कॉपी किया था।
इसके लिए मेरी रॉयल्टी आप पर बाकी है। हल्के फुल्के मजाक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने जब ऐसा कहा, तो वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान ब्रिटेन में कैमरन ने मार्च 2015 में कहा था कि - फिर एक बार कैमरन सरकार का नारा दिया था।
तब मोदी के ब्रिटिश समकक्ष कैमरन ने कैमरे पर स्वीकार किया था कि वह भारत जाते रहते हैं और हिंदी के अलावा कई चीजें वह भारत से सीखते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने चुनाव के दौरान मोदी का चुनावी नारा अबकी बार मोदी सरकार सुना था। इसे ब्रिटिश रंग में रंगते हुए कैमरन ने बदलाव करके फिर एकबार कैमरन सरकार कर दिया था।
No comments:
Post a Comment