ब्यूनेस आयर्स। विक्टोरिया डोंडा पीरेज ने अपनी आठ महीने की बेटी को संसद के सत्र के बीच स्तनपान कराना शुरू कर दिया। मामला इस महीने की शुरुआत का है। वह उस वक्त अर्जेन्टीना नेशनल कांग्रेस की बैठक में हिस्सा ले रही थीं। उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है।
मानवाधिकार कार्यकर्ता और पेशे से वकील पीरेज दिसंबर 2007 में अर्जेन्टीना नेशनल कांग्रेस की सबसे युवा सदस्य बनीं थीं। तब से ग्लैमरस 37 वर्षीय पीरेज का निक नाम 'डिपूसेक्स' या सेक्सी एमपी पड़ गया। हालांकि, बेटी को स्तनपान कराने के उनके फैसले को लेकर ऑनलाइन कम्युनिटी दो हिस्सों में बंट गई है।
कुछ लोगों का मानना है कि पीरेज के इस कदम के बाद वह फेमिनिस्ट आईकन बन गई हैं। वहीं, अन्य लोगों का मानना है कि सार्वजनिक रूप से ऐसा करना ठीक नहीं है। जुआना नाम की एक महिला ने ट्विटर पर लिखा कि मैं पीरेज के इस कदम की प्रशंसा करती हूं क्योंकि कई माएं अपने बच्चों को नर्सरी में छोड़ देती हैं, जबकि छोटे बच्चों के लिए स्तनपान से अच्छा कोई दूसरा भोजन नहीं है। जब आपका बच्चा रोता है, तो आप बस यही चाहते हैं कि वह चुप हो जाए।
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि स्तनपान कराने के दौरान उन्हें स्पेशल ब्रा से अपने स्तनों को ढंक लेना चाहिए था। अपने स्तनों को दिखाकर आस-पास के लोगों को दिखाना ठीक नहीं था। वहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सांसद पूर्णकालिक मां की भूमिका के महत्व को पूरा करने का उदाहरण पेश करना चाहती थीं। ये तस्वीरें पेरू21 न्यूजपेपर में प्रकाशित हुईं थीं।

No comments:
Post a Comment