Friday, August 17, 2018

अटलजी को विनम्र श्रद्धांजलि, जीवन बीत चला...


16 अगस्त गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एम्स में निधन हो गया। 25 दिसंबर 1934 को ग्वालियर में जन्मे अटल जी जितने महान राजनेता थे, उतने ही उच्च कोटि के कवि भी थे। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि...


कल कल करते आज,
हाथ से निकले सारे,
भूत भविष्यत की चिंता में,
वर्तमान की बाजी हारे।

पहरा कोई काम न आया,
रसघट रीत चला,
जीवन बीत चला।

हानि लाभ के पलड़ों में,
तुलता जीवन व्यापार हो गया,
मोल लगा बिकने वाले का,
बिना बिका बेकार हो गया।

मुझे हाट में छोड़ अकेला,
एक एक कर मीत चला,
जीवन बीत चला। - अटल बिहारी वाजपेयी। 

No comments: